- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: एक महीने...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: एक महीने में पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इन योगासनों का करें नियमित अभ्यास
Sarita
27 Feb 2025 10:54 AM IST

x
Yoga Tips: जीवनशैली में बदलाव, संतुलित और फाइबर युक्त भोजन का सेवन व शारीरिक गतिविधियों जैसे व्यायाम और योग से चर्बी घटाई जा सकती है। अगर आप भी मोटापा या पेट की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डाल लें। यहां आपको ऐसे योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जो पेट के साथ ही शरीर के अन्य भागों की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक हैं।
भुजंगासन-
भुजंगासन का अभ्यास कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत दिला सकता है। इस आसन से पेट की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैसे करें-
भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अब दोनों हथेलियों को कंधों के पास रखें।
धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
15-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
नौकासन-
नौकासन को बोट पोज भी कहते हैं। नौकासन के अभ्यास पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है।
कैसे करें:-
इस आसन को करने के लिए किसी समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब पैरों और सिर को धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठाएं।
हाथों को सामने की ओर सीधा करें, ताकि शरीर नाव की आकृति जैसा दिखे।
इस मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।
कपालभाति प्राणायाम-
आसनों के साथ ही ध्यान और प्राणायाम भी चर्बी घटाने में असरदार हो सकते हैं। कपालभाति प्राणायाम प्राणायाम पेट की चर्बी को तेज़ी से कम करने के लिए बेहद उपयोगी है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है।
सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठें।
नाक से सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें।
इसे 1 मिनट तक दोहराएं।
TagsYogaपेटचर्बीकमयोगासनोंअभ्यास Yogabellyfatreduceyogasanaspracticeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





