लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, तो ये योगासन दिलाएंगे आराम

Sarita
23 July 2025 10:32 AM IST
Yoga Tips: स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, तो ये योगासन दिलाएंगे आराम
x
Yoga Tips : आजकल युवाओं में स्लिप डिस्क की शिकायत बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 80 प्रतिशत युवा स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं। स्लिप डिस्क होने पर सर्जरी को अंतिम उपाय माना जाता है। हालाँकि, समय रहते इस समस्या की पहचान करके सही उपचार लिया जा सकता है। योग भी इसके लिए एक कारगर उपचार प्रक्रिया है। स्लिप डिस्क के कारण होने वाले असहनीय दर्द को कम करने में कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।
शवासन:
इस आसन को किसी भी योग के अभ्यास के बाद सबसे आखिर में किया जाता है। यह एक कठिन आसन है, जिसे अभ्यास के साथ ठीक तरीके से किया जा सकता है। शवासन के अभ्यास से शरीर और आंतरिक ऊर्जा बेहतर बनती है। स्लिप डिस्क की वजह से होने वाले दर्द को कम करने के लिए शवासन का अभ्यास कर सकते हैं।
भुजंगासन:
भुजंगासन से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है। इस योगासन में शरीर का आकार फन उठाए सांप जैसा होता है। कमर दर्द से राहत और शरीर को लचीला बनाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।
उष्ट्रासन:
रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास असरदार है। इस आसन में शरीर ऊंट की मुद्रा में होता है। आसन को करने के लिए शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। दबाव के कारण रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होती हैं।
शलभासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। आसन को सही तरीके से करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Next Story