- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: थकान कम करने और...
लाइफ स्टाइल
Yoga: थकान कम करने और अच्छी नींद पाने के लिए करें ये योगासन
Sarita
8 July 2025 10:59 AM IST

x
Yoga: कई बार काम या पर्सनल लाइफ से जुड़ी परेशानियां से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, जिससे लोग जल्दी थक जाते हैं और उन्हें आराम की जरूरत होती है. लेकिन उन्हें आराम करने के लिए समय नहीं मिल पाता है. इसके अलावा आजकल लोग बहुत देर से सोते हैं, कई लोग कहते हैं कि उन्हें नींद ही समय पर नहीं आती है. ऐसे में आप रात में सोने से पहले कुछ ऐसी तकनीक अपना सकते हैं, जो जल्दी नींद आने में आपकी मदद करें. इसी में से एक कुछ योगासन भी हैं|
योग से थकावट को कम करने और सही नींद पाने में मदद मिल सकती है. कुछ योगासन ऐसे होते हैं जो शरीर को आराम देने, स्ट्रेस कम करने और नींद में सुधार लाने में भी मदद कर सकते हैं. हर एक योगासन के अलग-अलग कई फायदे होते हैं. ऐसे में आप ऑफिस से घर पहुंच कर सोने से पहले कुछ ऐसे योगासन कर सकते हैं. जिससे शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने और नींद लाने में मदद मिल सकती है|
योगा एक्सपर्ट डॉक्टर संपूर्णा का कहना है कि सबसे पहले तो सोने से 1 घंटे पहले फोन का उपयोग करना बंद कर दें. भ्रामरी प्राणायाम स्ट्रेस को कम करने में बहुत मदद कर सकता है और इससे आपको बहुत रिलेक्स फील होगा. इसके अलावा आप बेड पर लेट कर आंखें बंद करें और डीप ब्रीदिंग करें. बस अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें और अपने शरीर को ढीला रखें. इससे दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलेगी|
शवासन योग:
शवासन से भी तनाव और थकावट को दूर करने में मदद मिलती है. इसे करने के लिए बेड पर पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद अपने हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखें. शरीर को ढीला रखें इसके बाद अपनी हथेलियों को ऊपर की और मोड़ें. अब अपनी आंखों को बंद करें और अपने सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. इसे आप 3 से 5 मिनट तक कर सकते हैं|
दीवार के सहारे पैर उठाने की मुद्रा को लेग्स अप वॉल पोज कहा जाता है. यह हम लोग बचपन में खेल-खेल में बहुत करते थे. इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद अपने कूल्हों को दीवार के करीब रखें और अपने पैरों को दीवार पर 90 डिग्री तक ऊपरउठाएं. अपने शरीर को ढीला छोड़े, आंखों को बंद करें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. यह आसन थकावट को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करेगा|
पीसीओडी और इनफर्टिलिटी की समस्या के लिए यह योगासन बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही जिन लोगों को नींद नहीं आती और जो लोग दिनभर ऑफिस में चेयर पर बैठकर काम करते हैं या ट्रैवलिंग बहुत करते हैं, जिस वजह से पैर नीचे लटके रहते हैं और इसके कारण पैरों में सूजन हो जाती है उन लोगों के लिए यह आसान करना सही रहता है. इसे खाना डाइजेस्ट करने में भी मदद मिल सकती है|
TagsYogaथकानकमनींदयोगासनfatiguereducesleepyogasanaजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





