लाइफ स्टाइल

महिलाओं को 30 से 40 की उम्र में इन सुपर फूड को अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए

Admin4
28 May 2022 11:36 AM GMT
महिला को 30-40 की उम्र में अपनी डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को सेहत संबंधी समस्याएं सताने लगती हैं। इस दौरान उनके शरीर में हार्मोन्स बदलाव होने से वजन बढ़ने व स्वभाव में चिडडचिड़ापन आने लगता है। हड्डियों में कमजोरी आने के साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड आदि बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। एक्सपर्ट अनुसार, इन सबसे बचने व हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजों शामिल करनी चाहिए। चलिए आज हम आपको 9 हैल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे हर महिला को 30-40 की उम्र में अपनी डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए...

अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से दिल और दिमाग संबंधी बीमारियों से बचाव रहता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में 40 के बाद खासतौर पर महिलाओं को इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।
नट्स
सूखे मेवों में सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट आदि होते हैं। आप शाम के समय छोटी-मोटी भूख लगने पर रोस्टेड नट्स खा सकती हैं। इनका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। वजन घटता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। अखरोट और बादाम आपको दिल की बीमारियों से बचाते हैं। मूंगफली वजन घटाने में आपकी मदद करती है।
हरी-पत्तेदार सब्जियां
हरी-पत्तेदार सब्जियों में सभी जरूरी पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में 40 के बाद हैल्दी रहने के लिए महिलाओं को रोजाना हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
डार्क चॉकलेट्स
महिलाओं को चॉकलेट खाना पसंद होता हैं। मगर 40 के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट शामिल करनी चाहिए। इसमें फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से सुरक्षित रखते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली विटामिन बी6, ए, अन्य पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार, 40 के बाद महिलाओं को ब्रोकली जरूर खानी चाहिए। इसे खाने से वजन कंट्रोल रहता है और अल्जाइमर जैसी बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है।
अदरक
धमनियों से जुड़ी समस्याएं से बचने के लिए अदरक का सेवन करना फायजदेमंद माना जाता है। इसमें पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से अधेड़ उम्र में आने वाली डायबिटीज, मसल पेन, पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा कम रहता है।
प्याज
प्याज कई पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही कैंसर, ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट आने का खतरा कम रहता है।
अंडे
बढ़ती उम्र में महिलाों को अपनी डेली डाइट में अंडे जरूर शामिल करने चाहिए। इसमें विटामिन डी, गुड फैट और प्रोटीन अधिक मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना 1-2 अंडों का सेवन करना चाहिए।
खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता हैं। इसके साथ ही इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों व कैंसर से बचाव रहता है।


Next Story