- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Reverse walking :...
लाइफ स्टाइल
Reverse walking : जानिए पीछे की ओर चलने से आपके शरीर को मिलने वाले लाभ
Sarita
13 Oct 2025 9:46 AM IST

x
Reverse walking : अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए लोग सुबह या शाम के समय वॉक करना पसंद करते हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो आपके शरीर को केवल फायदा ही देती है। लेकिन क्या हो अगर आप उल्टा चलकर एक्सरसाइज़ करें? अब, आप सोच रहे होंगे ये क्या मज़ाक है? तो, हम आपको बता दें, इन दिनों लोगों में रिवर्स वाकिंग (Reverse walking) का ट्रेंड चल पड़ा है। रिवर्स वाकिंग से वाकई सेहत को कोई फायदा होता है, चलिए जानते हैं वो फायदे कौन से हैं?
रिवर्स वॉकिंग के फायदे :
रिवर्स वॉकिंग या पीछे की ओर चलने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह ट्रेंड इन दिनों लोगों में यूं ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि इसके कई स्वस्थ्य लाभ हैं। एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि यह अनकन्वेंशनल एक्सरसाइज़ आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
रिवर्स वॉकिंग से मांसपेशियां बनती हैं मजबूत: रिवर्स वॉकिंग में आगे की ओर चलने की तुलना में अलग-अलग मसल्स ग्रुप एक्टिव होते हैं। यह काफ़्, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग पर प्रेशर डालता है, जिससे वर्कआउट बैलेंस होता है और उस कारण बॉडी की मांसपेशियां टोन और मजबूत होती है। यह एक्सरसाइज़ एथलीटों और फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।
रिवर्स वॉक से बढ़ती है एकाग्रता: इसके अलावा, रिवर्स वॉकिंग संतुलन और कोर्डिनेशन को बेहतर करता है। पीछे की ओर चलते समय व्यक्ति को एकाग्र और जागरूक होना पड़ता है।यह चीज़ें प्रोप्रियोसेप्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यही एकाग्रता गिरने के डर को कम करती है जिससे लोग मानसिक तौर पर बेहद मजबूत बनते हैं।
दिल की सेहत होती है दुरुस्त: अध्ययनों के अनुसार पीछे की ओर चलने से दिल की गति आगे की ओर चलने की तुलना में अधिक बढ़ती है। यह एक्सरसाइज़ हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और कैलोरी को भी तेजी से बर्न कर वजन को कंट्रोल करता है।
TagsReverse walkingपीछेचलनेशरीरलाभ Reverse walkingbackwardswalkingbodybenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





