भारत

स्कूल में बच्ची से हैवानियत, आरोपी दीवार कूदकर घुसा था

jantaserishta.com
13 Oct 2025 8:56 AM IST
स्कूल में बच्ची से हैवानियत, आरोपी दीवार कूदकर घुसा था
x
आरोपी गिरफ्तार.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक सरकारी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत सामने आई है. जहां स्कूल के टॉयलेट में एक दरिंदे ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मासूम बच्ची के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक को दबोच लिया. इसके बाद मौके पर पहुंची गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
गांधीनगर एसीपी नारायण बाजिया ने बताया कि घटना जयपुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है. जहां शनिवार सुबह करीब 11 बजे पीड़िता बाथरूम गई थी. तभी स्कूल की दीवार कूदकर आरोपी युवक टॉयलेट में घुस गया और छिपकर बैठ गया. जैसे ही 7 वर्षीय बच्ची टॉयलेट के अंदर गई तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और डरा धमकाकर रेप किया.
वहीं बच्ची के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ आया और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस व मासूम के परिजन को सूचना दी. जिसके बाद आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मासूम के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस के अनुसार आरोपी शराबी है, जिससे पूछताछ जारी है.
घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "जयपुर के एक स्कूल में सात साल की बच्ची से बलात्कार की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बताने के लिए काफी है, जब राजधानी में स्कूल जैसी जगह में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं तो कहां सुरक्षित रहेंगी? यह प्रदेश में कानून के खत्म होते इकबाल का नमूना है. बीजेपी सरकार बच्चियों एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण देने में असफल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story