लाइफ स्टाइल

Lifestyle: अपने शरीर की चर्बी काम करने के लिए करें यह 3 योगासन

Admindelhi1
7 Aug 2024 2:00 AM GMT
Lifestyle: अपने शरीर की चर्बी काम करने के लिए करें यह 3 योगासन
x
कुछ लोगों को चर्बी कम तो करनी होती है लेकिन मेहनत करने से कतराते हैं

लाइफस्टाइल: शरीर में बढ़ी चर्बी को कम करने के लिए लोग डाइटिंग और भारी एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इतनी मेहनत करने के बाद भी फर्क नहीं दिखता है। वहीं कुछ लोगों को चर्बी कम तो करनी होती है लेकिन मेहनत करने से कतराते हैं। अगर आप आसानी से वजन कम करने के बारे में देख रहे हैं तो यहां बताए 3 योगासन को रूटीन में शामिल करें। देखिए, चर्बी कम करने के लिए करें ये 3 योगासन-

कुंभकासन

बेली फैट को कम करने के लिए कुंभकासन बेस्ट है। ये एक तरह का प्लैंक पोज है जिसे रोजाना करने से पेट और कमर के आस-पास जमी जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इससे बॉडी शेप में रहती है और कमर दर्द में भी आराम मिलता है।

इसे करने के लिए

- फर्श पर मुंह करके लेट जाएं।

- अपने शरीर को अपनी बाहों और पैर की उंगलियों पर ऊपर उठाएं

- आगे या नीचे की ओर चेहरा करें, यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या ज्यादा आरामदायक है।

- जब तक आप कर सकते हैं तब तक इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें।

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन एक क्लासिक योग आसन है। यह एक ऐसा आसन है जो आपकी छाती और पीठ को खोलने में मदद करता है।

इसे करने के लिए

- अपने घुटनों के बल सीधे बैठ जाएं और जांघें सीधी करें।

- अपने हाथों को अपने नितंबों पर रखें, हल्का सा आर्च बनाते हुए पीछे की ओर झुकें।

- इस दौरान अपने कूल्हों को आगे की ओर धकेलें।

- धीरे-धीरे अपने सिर और रीढ़ को बिना किसी दबाव के पीछे की ओर झुकाएं।

- स्थिति बनाए रखें और आराम करें।

धनुरासन

पेट की मांसपेशियों को फैलाने के साथ पाचन क्रिया में सुधार करने और टखनों, जांघों, छाती, गर्दन और कंधों की ताकत में सुधार करने के लिए इस आसन को करें। ये आसन चर्बी कम करने में भी मदद करता है।

इसे करने के लिए

-फर्श की ओर मुंह करके लेट जाएं.

- अपने पैरों को ऊपर की ओर फैलाएं। फिर अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को अपने हाथों से पकड़ें।

- सांस लें और अपनी छाती को जितना संभव हो उतना ऊपर उठाएं।

- अब धनुष का आकार बनाने के लिए इसे फैलाएं। जब तक आप कर सकते हैं इस स्थिति में रहें और फिर छोड़ दें।

Next Story