लाइफ स्टाइल

Lifestyle: लटकती तोंद से है परेशान, रोज़ाना करें यह योगासन

Admindelhi1
11 July 2024 3:15 AM GMT
Lifestyle: लटकती तोंद से है परेशान, रोज़ाना करें यह योगासन
x
निकला हुआ पेट सेहत के लिए हानिकारक होता

लाइफस्टाइल: महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं। दरअसल, कई पुरुषों का वजन ज्यादा नहीं होता लेकिन निकला हुआ पेट सेहत के लिए हानिकारक होता है। पेट के आसपास चर्बी जमा होने के कारण पेट बाहर निकल जाता है जो देखने में भी भद्दा लगता है। डाइटिंग इस प्रकार की पेट की चर्बी को कम करने में मदद नहीं करती है। इसके लिए नियमित रूप से किए जाने वाले योगासन तेजी से परिणाम दिखाते हैं और ढीले पेट को कम करने में मदद करते हैं। जानिए कौन से हैं वो योगासन.

बालासन: बालासन करने के लिए एक योगा मैट पर घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं और अपने कूल्हों को एड़ियों पर रखें। ताकि सारा भार एड़ियों पर रहे।

अब आगे की ओर झुकें और छाती को जांघों पर लगाएं। साथ ही अपने माथे को फर्श से छूने की कोशिश करें। प्रारंभिक अभ्यास में यह संभव नहीं है. लेकिन लगातार अभ्यास के बाद यह होने लगेगा।

इस क्रिया को प्रतिदिन 4-5 बार करने का अभ्यास करें। इससे पेट को अंदर खींचने में मदद मिलती है।

सेतुबंधासन: हिलाओं के पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के अलावा सेतुबंधासन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। इसे करने के लिए चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर टिकाएं।

दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को पीठ से ऊपर उठाएं।

इस दौरान कूल्हे और कमर ऊपर उठने चाहिए और कंधे जमीन पर टिके रहने चाहिए। इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

नौकासन: नौकासन करने के लिए चटाई पर लेट जाएं और अपने पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को इस तरह उठाएं कि शरीर नाव का आकार बना ले। इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

Next Story