लाइफ स्टाइल

जानिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे

Nidhi Markaam
22 May 2022 10:54 AM GMT
जानिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे
x
Know 5 benefits of drinking honey mixed with lukewarm water

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुनगुने पानी (lukewarm water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने से वजन कम होता है, साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप गुनगुने पानी में शहद (Honey) मिलाकर पीते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद में विटामिन बी6, विटामीन सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, फॉसफोरस के साथ-साथ मिनरल भी पाए जाते हैं, इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे और 3 नुकसान
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे
1- इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होने की वजह से वायरस और बैक्टीरिया आसानी से आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। लेकिन अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल जाती है।
2- गुनगुना पानी तो वैसे ही पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह और भी फायदेमंद माना जाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पाचन (Digestion) बेहतर होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती है।
3- जो लोग अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, उनके लिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना सबसे सही विकल्प होता है। क्योंकि रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है। क्योंकि इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और फैट को कम करने में मदद करती है।
4- जिन लोगों को नींद न आने की यानि अनिद्रा की शिकायत होती है, उनके लिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है।
5- गुनगुने पानी और शहद का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के नुकसान
1- जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी होती है, उनको गुनगुने पानी में शहद मिलाकर नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।
2- कई लोगों को शहद से एलर्जी होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
3- गुनगुने पानी में शहद मिलाकर अधिक मात्रा में पीने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


Next Story