लाइफ स्टाइल

काले चने का सूप सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें रेसिपी

Tara Tandi
25 Nov 2021 5:49 AM GMT
काले चने का सूप सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें रेसिपी
x
प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, विटामिन से भरपूर काले चने ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, विटामिन से भरपूर काले चने ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं, काले चने से बना सूप शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ कई विंटर प्रॉब्लम्स को दूर रखता है। दिल के लिए भी काले चने का सूप पीना काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट उचित मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि काले चने का सूप कैसे बनाएं और यह शरीर के लिए क्यों फायदेमंद है।

कैसे बनाएं चने का सूप?
उबले काले चने - 1/2 कप
काले चने का उबला हुआ पानी - 1 कप
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वाद के हिसाब से
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले उबले हुए चने व उसके थोड़े-से पानी को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
2. तब तक बाकी बचे हुए चने के पानी को दोबारा उबलने के लिए रखें। एक उबाल आने के बाद इसमें चने का पेस्ट मिलाकर कुछ देर पकाएं।
3. एक पैन में देसी घी गर्म करके जीरा और काली मिर्च भूनें। फिर इसमें चने का पेस्ट मिलाकर पकाएं।
4. इसमें स्वादनुसार नमक मिलाकर पीएं।
चलिए आपको बताते हैं चने का सूप पीने का तरीका
नहीं होगी हीमोग्लोबिन
काले चने में भरपूर आयरन होता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इससे आप एनीमिया जैसी समस्या से भी बचे रहते हैं।
शुगर लेवल कंट्रोल
टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए भी काले चने का सूप बहुत फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
वजन घटाए
इसमें फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। साथ ही काले चने का सूप मेटबॉलिज्म भी बढ़ाता है, जिससे वेट लूज में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर होने के कारण काले चने का सूप LDL कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे आप दिल की बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं।
प्रोटीन से भरपूर
हाई प्रोटीन होने के कारण काले चने का सूप शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इससे मांसपेशियों में भी मजबूती होती है।
पेट के लिए बेस्ट
चूंकि इसमें फाइबर होता है इसलिए यह पेट के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। इससे आप कब्ज, अपच, एसिडीटी जैसी परेशानियों से भी बचे रहते हैं।
जोड़ों के दर्द से आराम
काले चने का सूप जोड़, साइटिका और गठिया दर्द में भी फायदेमंद है। इससे कमर, पीठ, और मांसपेशियों से दर्द से भी आराम मिलता है।
Next Story