रणवीर निक्का का वादा, विकास की कमी नहीं होगी

Update: 2026-05-21 11:29 GMT
नूरपुर। नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बुधवार को जिला परिषद वार्ड भडवार से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी अनूप सिंह राणा के समर्थन में खेल पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें कीं। इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज के चुनावों केवल भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को ही विजयी बनाएं और भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र में भाजपा की सरकार है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी, जिसके बाद नूरपुर हलके का तेज गति से विकास होगा। उन्होंने कहा वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते है और आगे भी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत लोगों के पक्के घर बनाने में मदद की है, जबकि विरोधियों के पास आलोचना करने की सिवाय कुछ नहीं है। वह विपक्ष में होने के बावजूद लोगों के कल्याण व उत्थान के लिए प्रयासरत है। गांवों का तेज गति से विकास करवाने के लिए पंचायती राज के इन चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से कामयाब बनाएं, ताकि गांवों की विकास के दृष्टि से तस्वीर बदली जा सके। कांग्रेस ने झूठी गारंटियों देकर प्रदेश में सत्ता हासिल की और लोगों से साथ किए वादे व गारंटियां पूरी नहीं की। उन्होंने जिला परिषद वार्ड भड़वार से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनूप सिंह राणा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला परिषद प्रत्याशी अनूप सिंह राणा ने भी लोगों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बौवी राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News