छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिशियन की मौत, रायपुर एयरपोर्ट में सीलिंग मरम्मत के दौरान गिरा था, तोड़ा दम

Nil dhankar
21 May 2026 2:26 PM IST
इलेक्ट्रिशियन की मौत, रायपुर एयरपोर्ट में सीलिंग मरम्मत के दौरान गिरा था, तोड़ा दम
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एयरपोर्ट परिसर के सीलिंग की मरम्मत के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर सीलिंग की मरम्मत के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन 30 फीट ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई।

चश्मदीदों ने बताया कि, घायल इलेक्ट्रिशियन बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरणों के इतनी ऊंचाई पर सीलिंग का खतरनाक काम कर रहा था। काम के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

Next Story