तीसा के लतीफ ने दिल्ली के सोनू को हराकर माली की अपने नाम

Update: 2026-06-17 12:06 GMT
Chamba. चंबा। भटियात की ग्राम पंचायत घटासनी के ज्वाला मां और लखदाता बाबा को समर्पित छिंज (कुश्ती) मेले की बड१ी माली के मुकाबले में तीसा के लतीफ ने दिल्ली के सोनू को हराकर मल्ल स्रमाट का खिताब जीता। छोटी माली के मुकाबले में हरियाणा के मोहसिन ने बनारस के बृृजेश को हराया। तीसरी मलाली में लक्की डिगाडी ने समीर डिगाडी को हराया। बड़ी माली के विजेता व उपविजेता को क्रमश 8100 व 7100, दूसरी माली के विजेता व उपविजेता को 6100 व 5100 और तीसरी माली के विजेता को 3100 व उपविजेता को 2100 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सूबेदार प्रीतम सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति
दर्ज करवाई।
उन्होंने विजेता व उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत करने की रस्म भी अदा की। उन्होंने अपनी ओर से मेला कमेटी को 5100 रूपए की राशि भी प्रदान की। घटासनी पंचायत के समाज सेवक कैप्टन भीम सिंह गुरुंग ने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और भाई चारे की पहचान हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी लोक परंपराओं और खेलों को आगे बढाने में बढ़-चढृकर भाग लें, ताकि आने वाली पीढियां भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुडी रहें। छिंज कमेटी के प्रधान विजय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया। उधर, छिंज मेले में उमडी भीड के चलते बाहरी जगहों से आए दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। मेले में उमडी भीड ने अस्थाई दुकानों पर लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ही जमकर खरीददारी का लुत्फ उठाया।
Tags:    

Similar News