Mirzapur News: टायर बदल रहा था चालक, वाहन की टक्कर से मौत

Update: 2025-02-20 02:10 GMT
Mirzapur News: थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहुरियादह गांव के पास बुधवार को वाहन का टायर पंचर होने पर चालक उसे बदलने लगा। इसी बीच दूसरे वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना जिले के हनुमान गांव बरौही निवासी रामलाल प्रजापति बुधवार को यात्रियों को लेकर मिर्जापुर से हनुमान जा रहे थे। लहुरियादह के पास उनके वाहन का टायर पंचर हो गया। रामलाल नीचे उतरे और वाहन का टायर बदलने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने रामलाल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक को सीएचसी लालगंज ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसएचओ अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि वाहन की टक्कर से चालक की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News