भारत

डॉगी के लिए बच्चे को पीटा, महिला के खिलाफ पूरी सोसाइटी हुई एक

Nil dhankar
20 Feb 2025 6:57 AM IST
डॉगी के लिए बच्चे को पीटा, महिला के खिलाफ पूरी सोसाइटी हुई एक
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 में एक महिला द्वारा मासूम बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना थाना बिसरख इलाके के गौर सिटी 2 से 12th एवेन्यू की है, जहां सोसायटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू डॉगी के साथ थी. जब बच्चे ने डॉगी को लिफ्ट में लाने से मना किया, तो महिला ने गुस्से में आकर उसे बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की.

ये पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा लिफ्ट में है, थोड़ी देर बाद लिफ्ट का दरवाजा खुलता है तो बच्चा सामने एक महिला औऱ डॉगी को देखता है, बच्चा डॉगी को देखकर सकपका जाता है और वह लिफ्ट में दाएं-बाएं होने लगता है ताकि डॉगी से निश्चित दूरी बनी रहे. इतना ही नहीं, बच्चा महिला से हाथ जोड़कर डॉगी को लिफ्ट में न लाने की गुजारिश करता है.

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला उस बच्चे को लिफ्ट से खींचकर बाहर कर देती है और उसके साथ दुर्व्यवहार करती है. इस दौरान बच्चा काफी डरा-सहमा नजर आ रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Next Story