इटावा में किसान संघ का वन विहार

लाभकारी मूल्य की मांग की

Update: 2023-08-28 10:30 GMT

कोटा: इटावा में भारतीय किसान संघ जिला कोटा के तहसील पीपल्दा और खातोली का संयुक्त सपरिवार वनविहार कार्यक्रम हुआ। पीपल्दा तहसील अध्यक्ष अशोक जांगिड़ और खातोली उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा ककरावदा की मौजूदगी में बड़ी के श्याम जींदजी महाराज सोभागपुरा में कार्यक्रम हुआ।

बैठक में 70 गांवों के 400 किसान, महिला किसान ने भाग लिया। भारतीय किसान संघ प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के साथ कभी भी कुठाराघात नहीं होने देगा। किसानों को उनका अधिकार देना ही होगा। किसानों को अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए गांव गांव में अधिक से अधिक सदस्यता करके ग्राम समितियों का गठन करना होगा। तब किसानों की संगठित सामर्थ्यशाली शक्ति खड़ी होगी। इसलिए किसानों को हमेशा अपने हक की लड़ाई संगठित होकर लड़नी पड़ेगी।

भारतीय किसान संघ ने मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वास्थ का अधिकार की गारंटी, शिक्षा की अधिकार की गारंटी,आमजन को दिया गया है। उसी प्रकार किसानों को लाभकारी मूल्य गारंटी अधिकार दिया जाए। जिलाध्यक्ष गिरिराज चौधरी कहा कि किसानों द्वारा बार बार ज्ञापन देने के बावजूद अभी तक अधिकांश किसानों को फसल बीमा व आपदा राहत का मुआवजा नहीं मिला हे। यह किसानों के साथ राज्य सरकार का छलावा है। उन्होंने आंदोनल की चेतावनी भी दी।

Tags:    

Similar News

-->