भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण अमृत रथ यात्रा अजीतगढ़ पहुंची : सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत

Update: 2023-01-07 06:09 GMT

सीकर न्यूज: विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में पूरे भारत में निकाली जा रही भगवान परशुराम कुंड आमंत्रन अमृत रथ यात्रा शुक्रवार देर शाम 7 बजे अजीतगढ़ पहुंची। सर्व समाज सहित विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के लिए सीकर जिला प्रभारी जयप्रकाश शर्मा व अन्य साथियों का भगवान परशुराम की मंगल आरती कर स्वागत किया गया.

अरूणाचल प्रदेश की लोहित नदी स्थित भगवान परशुराम कुंड में अष्ट धातुओं से बनी 51 फीट ऊंची परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से यह यात्रा सभी को आमंत्रित करने के लिए निकाली जा रही है.

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज समिति अजीतगढ़ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री, महासचिव शिंभू दयाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष महेश ओझा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव सीकर दिनेश गोविंद शर्मा, महासभा के श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष डॉ. विजय जोशी मूंदरू, पूर्व मुखिया माखनलाल शर्मा, रामावतार मिश्रा जलालपुर, वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, अरुण शर्मा सांवलपुरा, विमल इंदौरिया, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा, भरत शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, दिनेश कुमार स्वामी, संतोष शर्मा देवीपुरा, सुरेश शर्मा, चिपलता के उप सरपंच विमल शर्मा, महेश जोशी, मूलशंकर गोठवाल, लक्ष्मीकांत स्वामी, मोती सोती, महेश दीक्षित झाडली, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल, सीताराम मित्तल, रामगोपाल झडलीवाले, मूलचंद मोदी, अशोक जगतपुरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Tags:    

Similar News