अलवर: हरसौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 साल से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया हैं। बदमाशों ने दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट कर दी थी और पिछले 2 सालों से फरार चल रहे थे।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बदमाशों ने दो साल पहले 30 जून 2022 को मुखराम और कंवर सिंह गुर्जर का हमीरपुर से पीछा करते हुए छिंड़ के जोहड़ में ले जाकर पिकअप गाड़ी से टक्कर मारते हुए दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। और दोनों बदमाश पिछले करीब दो साल से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देते हुए सोमवार को जयसिंहपुरा छिंड़ निवासी जसराम गुर्जर पुत्र दुर्गाराम गुर्जर और घनश्याम गुर्जर पुत्र देवकरण गुर्जर को गिरफ्तार किया है । दोनों ही बदमाशों पर दो - दो हजार रुपए का इनाम घोषित है और दोनों ही बदमाश हरसौरा थाना के टॉप - 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।

Tags: