प्लास्टिक के डिब्बे में मिला भ्रूण जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखा

Update: 2023-03-01 13:51 GMT
अजमेर। अजमेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में भ्रूण मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने भ्रूण को प्लास्टिक के डिब्बे में बरामद कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और अज्ञात कुमाता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
आदर्श नगर थाने के एएसआई मगराराम ने बताया कि पुलिस थाने में बादलिया के पॉलीटेक्निक कॉलेज की चारदीवारी के पास झाडिय़ों में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी. सूचना पर मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों में प्लास्टिक के डिब्बे में एक भ्रूण मिला, जिसे जेएलएन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने भ्रूण के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई ने बताया कि मामले में अज्ञात कुमाता के खिलाफ अधिनियम की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
एएसआई मगराराम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। प्रथम दृष्टया भ्रूण करीब 3 से 4 माह का है। हालांकि, उनकी उम्र और अन्य जानकारियां डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। साथ ही कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, आसपास के अस्पताल में भी पूछताछ की जा रही है।
Tags:    

Similar News