संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: गहलोत

Update: 2023-01-13 12:22 GMT

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र की जड़े लगातार मजबूत हुई हैं। देश में मतदाताओं की चुनी सरकारें ही सत्ता में आई हैं। इसके विपरीत कई पड़ोसी देशों में सैन्य शासन स्थापित हुआ है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के रचित संविधान की मूल भावना के पालन से ही सुशासन स्थापित किया जा सकता है। संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गहलोत सीएमआर में डूंगरपुर से आए सर्वसमाज के प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित कर रहे थे। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

आर्थिक रूप से कमजोर तबके को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मात्र 41 प्रतिशत लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा है, वहीं प्रदेश में 90 प्रतिशत लोगों को चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत कवर किया है। 

Tags:    

Similar News