Churu: जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी के स्थानांतरण पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों

Update: 2024-09-06 13:38 GMT
Churu चूरू । जिला कलक्टर सत्यानी का चूरू में कार्यकाल जिले वासियों को याद रहेगा। जिला कलक्टर अपने सरल-सहज व्यवहार और कुशल नेतृत्व के लिए हमेशा याद आएंगी। शुक्रवार को जिला कलक्टर सत्यानी के स्थानांतरण उपरांत जिला कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों, अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिला कलक्टर सत्यानी ने एडीएम उत्तम सिंह शेखावत को जिला कलेक्टर का चार्ज सौंपा।
एडीएम उत्तम सिंह शेखावत ने कहा कि जिला कलक्टर सत्यानी का सहज, सरल व शांत स्वभाव हम सभी के लिए
प्रेरणादाई
है।
उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व जिले की सर्वोच्च प्रगति हेतु प्रोत्साहित करते हुए टीम भावना से काम किया। जिला कलेक्टर सत्यानी ने हमेशा अधिकारियों, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा विभिन्न चुनौतियों के समक्ष डटे रहकर कार्य करने में सहयोग किया।
एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कलक्टर सत्यानी ने कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जावान व सकारात्मक रहते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग किया।
एपीआरओ मनीष कुमार ने कहा कि जिला कलक्टर का मित्रवत व आत्मीय स्वभाव आजीवन प्रेरणादाई रहेगा। जिला कलक्टर के चूरू कार्यकाल के दौरान जिले में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण मनोयोग हमेशा प्रेरणा देगा।
सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिला कलक्टर सत्यानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।
जिला कलक्टर सत्यानी ने जिले में मिले स्नेह व सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि चूरू जिले में कार्यकाल के दौरान अच्छे अनुभव रहे। सभी अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, जनप्रतिनिधियों व जिलेवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने जिले की सर्वोच्च प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मनीराम दनेवा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार फगेड़िया, दीपक शर्मा, संगम शर्मा, दूलीचंद सोनी, संदीप गढ़वाल, नरेंद्र सिंह, शेरसिंह, संजय गोयल,नरेश पारीक सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->