Bharatpur: स्वास्थ्य मंदिर आश्रम में पौधारोपण अभियान समारोह आयोजित किया गया

पौधरोपण करने वाली संस्थाओं और लोगों का किया सम्मान

Update: 2024-08-26 07:12 GMT

भरतपुर: स्वास्थ्य मंदिर संस्थान की ओर से रविवार को नगला जोध सिंह स्थित स्वास्थ्य मंदिर आश्रम में पौधारोपण अभियान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राधेश्याम गोयल ने की। मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष लोकेश सिंघल, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह बरखेड़ा, अतुल मित्तल एवं डाॅ. प्रेम सिंह कुन्तल रहे।

कार्यक्रम में वृक्षारोपण के क्षेत्र में हरित ब्रिज सोसायटी के अध्यक्ष डाॅ. अशोक पारासर, विष्णु शर्मा एवं राजेश दीक्षित, लायंस क्लब भरतपुर डायमंड के अध्यक्ष सुरेश सुनार, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चन्द्रशेखर लवानिया, भारत मित्र समाज संस्थान के कुलदीप कटारा, दीवान सिंह शर्मा, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. रामावतार शर्मा, नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीचरण तराना, प्रीति सिंह, एफएफ फाउंडेशन की डाॅ. दीपक सिंघल, मनोज अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अनित अग्रवाल, तरूण सिंघल, विजय शर्मा, दिलीप गुप्ता, विष्णु गुप्ता व योगेश गर्ग तथा प्रियंका देवी, सुनील कुमार, सत्यवीर सोगरवारल, गजेन्द्र सिंह व डाॅ. विकास बोराण का सम्मान किया।

निदेशक डाॅ. वीरेन्द्र अग्रवाल ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर डाॅ. अशोक गुप्ता, राजेंद्र अनुरागी, राधाकृष्ण सैनी, ओमप्रकाश आजाद, सुरेश सुनार व चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कविता सुनाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

Tags:    

Similar News

-->