Bengaluru: आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश,एक हफ्ते तक राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Update: 2025-05-20 04:46 GMT
Bengaluru बेंगलुरु: बेंगलुरु में आज सुबह से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. अगले तीन दिनों तक शहर में बारिश का अलर्ट है. राज्य में अगले 7 दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है. चिकमंगलूर जिले में बारिश के लिए रेड अलर्ट और तटीय कर्नाटक में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है. आज बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा|
बारिश की संभावना के चलते आईटी कंपनी के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया गया है. बारिश से प्रभावित साई लेआउट में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों के अंदर अभी भी पानी भरा हुआ है. ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले सभी लोगों को बचा लिया गया है. भारी बारिश के कारण बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सड़कें, घर और वाहन पानी में डूब गए हैं. लोगों को उनके घरों से रेस्क्यू किया गया है|
Tags:    

Similar News