Yogasana: कमर दर्द की समस्या से पाना चाहते है छुटकारा तो करे ये योगासन

Update: 2024-08-05 05:16 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: रोजाना के रूटीन में योगासन को शामिल करना जरूरी है। ये शरीर को फ्लैक्सिबल बनाते हैं और कई समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं। चतुरंग दंडासन सूर्य नमस्कार के दौरान किए जाने वाले आसनों में से एक है। इसे करने पर आप कई समस्याओं से निपट सकते हैं। जानिए इस आसने के कुछ फायदे और इसे करने का तरीका।
कैसे करे चतुरंग दंडासन
चतुरंग दंडासन करने के लिए अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर और हाथों को आगे की ओर रखते हुए बैठें। फिर समान रूप से सांस लेते रहें और अपनी दोनों एड़ियों को फैलाएं ताकि आप अपनी जांघों पर दबाव महसूस करें। अब अपने हाथों को आगे की ओर रखते हुए 
floor 
पर रखें और अपने सिर को फैलाकर रखें। अपने कंधों को नीचे और कानों से दूर रखें।
क्या है इस आसन को करने के फायदे (Benefits of Chaturanga Dandasana)
1) चतुरंग दंडासन रीढ़ की हड्डी की सहनशक्ति और स्थिरता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह कोर मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाते हैं और पीठ दर्द के खतरे को कम कर सकते हैं। चतुरंग दंडासन पीठ दर्द के दर्द को कम कर सकता है।
2) रिपोर्ट्स की मानें तो ये आसन तनाव के स्तर को कम करके दिल पर तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। ये आसन दिल की सेफ्टी करने में मदद कर सकता है।
3) चतुरंग दंडासन पेट की मांसपेशियों और पीठ की कठोर और सीधी मुद्रा को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह स्थिरता में सुधार कर सकता है और रीढ़, पीठ, पैर, कंधे, गर्दन, कलाई और बाहों की Musclesको टोन कर सकता है।
4) ये ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद कर सकता है। इससे खोपड़ी के ब्लड फ्लो में सुधार कर सकता है और बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है। ये आसन स्किन में ब्लड फलो को बढ़ाने में मदद कर सकता है जिससे स्किन यंग रहती है।
Tags:    

Similar News

-->