Yoga to Reduce Thigh Fat: योग आसन आपकी जांघ की चर्बी से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे
Yoga to Reduce Thigh Fat: आप अक्सर अपनी जांघों की ओर देखती हैं और आपको लगता है कि आपकी जांघें मोटी हैं। आपको समझ नहीं आता कि अपनी जांघों से चर्बी दूर करने के लिए आप क्या करें। आपकी इसी समस्या का हल हमारे पास है। आज इस लेख में हम ऐसे योग आसान लाए हैं, जिन्हें लगातार करने से आप अपने जांघों की चर्बी को दूर कर पाने में सफल हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन योग आसनों के बारे में।
इसे चेयर पोज़ भी कहा जाता है, जो दिखने में आसान लगता है लेकिन इसे करना मुश्किल है। लगातार अभ्यास के बाद ही आप इसे कर पाने में सफल होते हैं, लेकिन यह शानदार तरीके से काम करता है। इसे करने के लिए हिप की चौड़ाई में पैरों को अलग करके खड़े हो जाएं। अब घुटने मोड़ें और कुर्सी पर बैठने वाली मुद्रा में नीचे झुकें। दोनों हाथ आगे करें और पीठ सीधी होनी चाहिए। इस मुद्रा में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक रुकें और इसे दोहराएं।
त्रिकोणासन -
यह ट्रायएंगल पोज़ है, जिसमें संतुलान बनाए रखने की आवश्यकता पड़ती है। इसे करने के लिए दोनों पैर दूर कर लें और दाहिने पैर को आगे और बाएं पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें। अब बाएं पैर की ओर बाएं हाथ जमीन पर रखें और दाहिने हाथ को ऊपर हवा में करें। ऐसा दोनों पैरों से करें।
नौकासन -
यह बोट पोज़ है, जिसे करना कुछ लोगों के लिए आसान है तो कुछ के लिए मुश्किल भरा। इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और थोड़ा पीछे होकर दोनों पैरों को उठायें। ध्यान दें कि आपका शरीर वी आकार में हो। दोनों हाथ आगे पैर की ओर ले जाएं, इस समय रीढ़ सीधी हो।
उष्ट्रासन-
इसे कैमल पोज़ कहा जाता है, जिसे करने के लिए जमीन पर पैर पीछे करके बैठ जाएं। अब अपनी पीठ पीछे करें और दोनों हाथ पीछे करके एड़ी के पास छुएं। अपनी जांघ को जमीन से सीधा वर्टिकल में रखें।
वीरभद्रासन 2 -
यह वैरियर पोज़ का दूसरा वर्जन है, जिसे करना बाकी योग आसनों से आसान है, बस संतुलान बनाए रखने की जरूरत पड़ती है। इसे करने के लिए एक पैर को पीछे करें और दूसरे पैर को 90 डिग्री पर मोड़ लें। दोनों हाथ पैरों के बराबर फैला लें। पीछे वाले पैर का घुटना सीधा होना चाहिए। अब सामने की ओर देखें।
सेतु बंधासन -
इसे अंग्रेजी में ब्रिज पोज कहा जाता है। इसे करने के लिए पीठ के सहारे लेट जाएं और घुटनें मोड़ लें। पैर हिप के बराबर पर होने चाहिए। अब हिप्स को ऊपर की ओर कीजिए। जरूरत महसूस हो तो दोनों हाथ पीठ के नीचे कर लें।
यह बटरफ्लाई पोज़ है, जो शुरुआत में आसान लगता है लेकिन इसमें महारत हासिल करने में कुछ समय लगता है। इसे करने के लिए पीठ सीधी करके बैठ जाएं और दोनों एड़ी आपस में जोड़ लें। दोनों पैर साइड में होने चाहिए। अब पैर की उंगलियों को पकड़कर दोनों पैर हिलाएं, बिल्कुल तितली की तरह। फिर अपने सिर को सामने जमीन पर रखने की कोशिश करें।