Yoga Tips: योग शरीर को फिट रहने के साथ ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। सर्दियों के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण कई तरह की बीमारियां आसानी से हो सकती हैं। हालांकि योग बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक है। योगासनों का अभ्यास इम्यूनिटी मजबूत करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। योग के साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त नींद का भी ध्यान रखें।
भुजंगासन -
भुजंगासन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और यह शरीर के रक्त संचार को सुधारता है। यह योगासन फेफड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
भुजंगासन की अभ्यास विधि-
पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। इस दौरान पेट को जमीन पर लगे रहने दें। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
प्राणायाम फेफड़ों को मजबूत बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। यह तनाव को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। प्राणायाम कई प्रकार के होते हैं। इम्यूनिटी की मजबूती के लिए अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
Tags: