छत्तीसगढ़

रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन मार्च में 2 दिन रद्द

Nilmani Pal
26 Feb 2025 9:36 AM IST
रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन मार्च में 2 दिन रद्द
x

कोरबा। रायपुर रेल मण्डल के बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने-गुजरने वाली हमारी सवारी गाड़ियों को रद्द किया गया है। रेलवे द्वारा 26 फरवरी व 19 मार्च को बिलासपुर से चलने वाली 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर व गेवरारोड से चलने वाली 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को रद्द किया गया है।

इसी तरह 1 मार्च व 22 मार्च को रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर को रद्द किया गया है। इसी तरह 6 अन्य पैसेंजर व मेमू गाड़ियों को भी रद्द किया गया है जो अन्य रूट की हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story