Yoga Tips: क्या आप भी अकेले योग कर रहे हैं? इन तीन स्थितियों में रुकना बेहतर है
Yoga Tips: कुछ स्थितियों में अगर योग गलत तरीके से किया जाए, तो यह फायदे की बजाय नुकसान पहुँचा सकता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ लोगों को बिना मार्गदर्शन के योग करने से बचना चाहिए, खासकर जब शरीर किसी खास स्थिति से गुज़र रहा हो। योग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मिश्रा कहती हैं, योग सबके लिए है, लेकिन हर परिस्थिति में नहीं। सही समय, सही आसन और सही मार्गदर्शन ज़रूरी है।
किन लोगों को योग से बचना चाहिए:
गर्भवती महिलाएं :
गर्भावस्था के दौरान हर महिला का शरीर अलग प्रतिक्रिया करता है। कुछ आसन गर्भस्थ शिशु पर दबाव डाल सकते हैं। ऐसे में गर्भवती को बिना प्रशिक्षित योगाचार्य की सलाह लिए कोई भी आसन नहीं करना चाहिए। साथ ही एक्सपर्ट या किसी की देखरेख में ही योगाभ्यास करना चाहिए।
हृदय रोगी :
हृदय रोगियों को कुछ विशेष प्रकार के योग से बचना चाहिए। कुछ प्राणायाम और आसन हृदय पर दबाव डाल सकते हैं और रक्तचाप को अस्थिर कर सकते हैं। इसलिए हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और योग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही खुद से अभ्यास करने के बजाय चिकित्सकीय देखरेख में योग करें।
कमर या रीढ़ की हड्डी में चोट :
कमर या रीढ़ की चोट होने पर योग से बचना चाहिए, खासकर कुछ विशेष आसनों से। कई आसनों से स्थिति और बिगड़ सकती है। योग के कई लाभ हैं लेकिन कुछ आसन रीढ़ की हड्डी पर अधिक दबाव डाल सकते हैं और चोट को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोग बिना उचित गाइडेंस के योग न करें।