छत्तीसगढ़

मालवाहक गाड़ियों में भिड़ंत, 3 लोग घायल

Nilmani Pal
21 July 2025 12:22 PM IST
मालवाहक गाड़ियों में भिड़ंत, 3 लोग घायल
x
छग

महासमुंद। एनएच-353 पर चौकड़ी के पास सोमवार की सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया, जहां एक की हालत नाज़ुक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, एक मालवाहक सब्जी से लदा हुआ था जबकि दूसरा वाहन खाली था. घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null