Yoga: योग विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र से ही योग को जीवन का हिस्सा बनाकर, उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कई गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। योग के ज़रिए बुढ़ापे से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को कम किया जा सकता है। आइए अगली स्लाइड्स में जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास से आप बुढ़ापे तक फिट रह सकते हैं|
नौकासन योग:
योग विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना नौकासन योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यह आसन पेट की मांसपेशियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने, पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और पेट की चर्बी को कम करने में मददगार है। यह पेट और पैर की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। इस योग के अभ्यास से मोटापा का जोखिम कम हो जाता है, जिसे कई तरह की बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है।
प्राणायाम का अभ्यास:
शरीर में ऑक्सीजन और रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने में प्राणायाम योग का अभ्यास सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह तनाव-चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में भी सहायक योग है। इस योग के अभ्यास से फेफड़े और हृदय मजबूत होते हैं जिससे भविष्य में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
भुजंगासन योग के लाभ:
भुजंगासन या कोबरा पोज का नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मुद्रा आपकी पीठ के लचीलेपन में सुधार करती है और पेट, गर्दन और कंधों को टोन करती है। यह रक्त परिसंचरण को ठीक करने के साथ आपको थकान और तनाव से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक भुजंगासन का अभ्यास करने से आपको बुढ़ापे में होने वाली कई तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
Tags: