अवसानेश्वर मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देगी योगी सरकार

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिसकर्मी एंबुलेंस से 29 लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी लेकर आए। नौ को त्रिवेदीगंज और छह को कोठी सीएचसी भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक दो की मौत हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी हादसे को लेकर दुःख प्रकट किया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त है। योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देश दिया।





