चाय ही नहीं, इन पांच चीजों से भी नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत

चाहिए दिन की शुरुआत

Update: 2023-09-03 06:48 GMT
यह तो हम सभी जानते हैं कि दिन की शुरुआत में खाया गया आपका आहार आपकी पूरी सेहत पर असर डालता है। इसलिए, यह कहा जाता है कि दिन की शुरुआत में चाय नहीं पीनी चाहिए। जब आप सुबह चाय पीते हैं तो इससे एसिडिटी, जलन व अन्य कई तरह की समस्याएं होती हैं। लेकिन सिर्फ चाय ही नहीं, अन्य भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें दिन की शुरुआत में खाने-पीने से बचना चाहिए।
बहुत से लोग सुबह बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन इससे उनकी सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। समय के साथ उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही है कि दिन की शुरुआत में आपको किन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए-
ना खाएं फ्राइड फूड
कई बार लोग छुट्टी के दिन फ्राइड फूड आदि खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत अधिक ऑयली, ग्रीसी या फिर डीप फ्राइड फूड खाते हैं तो इससे उसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है। सुबह के समय इस तरह का फूड खाने से आपको काफी हैवी फील होता है। ऐसे में आपको पूरा दिन अनकंफर्टेबल या सुस्ती महसूस हो सकती है।
ना खाएं मसालेदार भोजन
हो सकता है कि आपको चटपटा या मसालेदार भोजन करना काफी अच्छा लगता हो। लेकिन बहुत अधिक मसालेदार भोजन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। खासतौर से, दिन की शुरुआत में तो इसे बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे कुछ लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी हो सकती है। दरसअल, इस दौरान आपका डाइजेस्टिव सिस्टम काफी एक्टिव होता है और जब इस समय इस तरह का फूड खाया जाता है तो इससे आपको परेशानी हो सकती है।
बहुत अधिक मात्रा में डेयरी फूड से बचें
दिन की शुरुआत में डेयरी फूड खाना आम बात है। दूध से लेकर पनीर तक ऐसे कई डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, जो दिन की शुरुआत में खाए जाते हैं। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में इन्हें खाना सही नहीं माना जाता है। हैवी क्रीम से लेकर फुट फैट मिल्क आपके लिए काफी हैवी हो सकते हैं। जिससे आपको डाइजेस्टिव प्रॉब्लम हो सकती हैं।
ना खाएं शुगरी सेरल्स
अधिकतर लोगों को दिन की शुरुआत में सेरल्स खाना अच्छा लगता है। लेकिन बहुत से सेरल्स को रिफाइंड फ्लोर से बनाया जाता है। जिसका अर्थ है कि इसमें फाइबर कंटेंट काफी कम होता है। साथ ही, इसमें चीनी की मात्रा अधिक और प्रोटीन कम होता है। इसलिए, इस तरह के शुगरी सेरल्स को दिन की शुरुआत में खाना एक अच्छा ऑप्शन नहीं है।
ना खाएं बटर टोस्ट
अक्सर जब हमें कुछ भी समझ में नहीं आता है और हम बहुत अधिक जल्दी में होते हैं तो हम बटर टोस्ट खाना पसंद करते हैं। बस आपको ब्रेड और मक्खन चाहिए। यह खाने में काफी टेस्टी लगता है। लेकिन वास्तव में दिन की शुरुआत में बटर टोस्ट खाना अच्छा ऑप्शन नहीं होता है। प्रोटीन की कमी के कारण आप खुद को लंबे समय तक एनर्जेटिक व फुलर महसूस नहीं होगा। बटर टोस्ट में अधिकांश कैलोरी ब्रेड में मौजूद कार्ब्स और मक्खन से प्राप्त फैट से आती है (प्रोटीन पाउडर लेने का सही तरीका जानिए)।
तो अब आप भी दिन की शुरुआत में चाय के अलावा इन चीजों से परहेज करें और अपनी हेल्थ का बेहतर तरीके से ख्याल रखें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->