Lifestyle लाइफस्टाइल ; भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच लोगों के पास समय की कमी है या यूं कहें कि काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने के चक्कर में फिटनेस को ज्यादातर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन सेहत को सबसे पहले रखना जरूरी है, क्योंकि अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तभी आप अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ पर भी सही से ध्यान दे पाएंगे। इसीलिए कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया और आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, लेकिन गलत खान-पान, घंटों फोन का इस्तेमाल या कंप्यूटर पर काम करने जैसे कई कारण हैं, जो आंखों पर बहुत बुरा असर डालते हैं।पोषण से भरपूर चीजें खाना आंखों को स्वस्थ रखने और ओवरऑल सेहत को अच्छा रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है और देसी घी भारतीय घरों में बहुत पुराने समय से खाया जाता रहा है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तो आइए जानते हैं ऐसी तीन चीजों के बारे में जिन्हें देसी घी में मिलाकर खाने से आंखों के साथ-साथ ओवरऑल सेहत भी अच्छी रहती है। देसी घी के साथ खाएं त्रिफला
आयुर्वेद में देसी घी को भी गुणों की खान बताया गया है और इसे आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्रिफला चूर्ण को देसी घी में मिलाकर लेने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। त्रिफला (आमलकी, विभीतकी, हरीतकी) चूर्ण आपको किसी भी आयुर्वेदिक हर्बल दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, ध्यान रखें कि इसे किसी भरोसेमंद दुकान से ही खरीदना बेहतर है। बादाम और देसी घ पोषण से भरपूर बादाम दिमाग को तेज करने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। रोजाना सुबह 4 से 5 बादाम देसी घी में भिगोएं और फिर सुबह इसका सेवन करें। इससे भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। अलसी के बीज और घी का सेवन करे देसी घी के साथ-साथ अलसी के बीज भी पोषण से भरपूर होते हैं। इन बीजों को हल्का भूनकर चूर्ण बना लें और देसी घी के साथ खाने से आंखों को फायदा होता है। अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सोच-समझकर कम मात्रा में करना चाहिए। देसी घी बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कोशिश करें कि इसे घर पर ही बनाएं, क्योंकि मिलावटी घी फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है।