बनाइये लजीज 'टूटी-फ्रूटी केक',जानिए रेसिपी

Update: 2023-06-21 16:19 GMT
आवश्यक सामग्री :
- मैदा 300 ग्राम
- दही 200 ग्राम
- चीनी 200 ग्राम
- वनिला एक्ट्रैक्ट एक बड़ा चम्मच
- तेल 150 ग्राम
- बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर डेढ़ छोटा चम्मच
- पानी आधा कप
- टूटी-फ्रूटी 100 ग्राम
बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक कटोरे में दही, चीनी, वनीला, एक्सट्रेक्ट तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसे तब तक मिक्स करें जब तक चीनी घुल न जाए।
- अब छलनी में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर दही वाले मिश्रण में मिलाएं।
- मिश्रण को तब तक एक ही दिशा यानी क्लॉकवाइज या फिर एंटीक्लॉक वाइज फेंटे जब तक यही अच्छी तरह मिल न जाए।
- इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूथ होने तक मिलाएं।
- फेंटने के बाद इसमें टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- माइक्रोवेव या ओवन को 5 मिनट के 180 सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें।
- मिश्रण को बेकिंग ट्रे में पलटकर ओवन में 180 सेंटीग्रेट पर 40 मिनट तक बेक करें।
- तय समय बाद केक ट्रे को माइक्रोवेव से निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
- इसके बाद चाकू से काटकर खाएं और खिलाएं।
Tags:    

Similar News

-->