जानिए भीगे हुए चने खाने से स्वास्थ्य लाभ के बारे में....

चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है,

Update: 2022-03-21 04:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बादाम जैसे महँगे सूखे मेवों की तुलना में काला चना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्युनिटी को पूरी तरह से मजबूत बनाने में मददगार होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए आपको भीगे हुए चने खाने का तरीका बताते हैं

चना खाने का सही तरीका
एक मुट्ठी चने को मिट्टी या चीनी के बर्तन में डालकर अच्छी तरह से भिगो दें। इन्हें रात भर ऐसे ही रख दें और सुबह इन्हें पानी से निकालकर और चबाकर खा लें।
चने खाने के फायदे
कब्ज से राहत
भीगे हुए चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार कर पेट को साफ करने में काफी मददगार होता है। इसे खाने से कब्ज जैसी गंभीर समस्या बहुत ही आसानी से दूर हो जाती है।
भरपूर ऊर्जा
यह ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसका रोजाना सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होने लगती है।
मर्दानगी बढ़ाओ
वैसे तो भीगे हुए चने कोई भी खा सकता है, लेकिन यह पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एक मुठ्ठी भीगे हुए चने को 1 चम्मच चीनी के साथ लेने से मर्दानगी की कमजोरी दूर होती है।
प्रजनन क्षमता में सुधार
सुबह भीगे हुए चने के साथ शहद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता में काफी सुधार होता है।
पेशाब की समस्या दूर
बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो तो भीगे हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करने से बहुत फायदा होता है।
Tags:    

Similar News