Health Care: दूध से 10 गुना ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये चीज

Update: 2024-07-14 19:05 GMT
Health Care: हड्डियों का दर्द इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि फ्रैक्चर होने लगता है। ऐसा डाइट में कैल्शियम डेफिशिएंसी की वजह से होता है। लोगों को लगता है कि खाली दूध पीने से हड्डियां मजबूत हो जाएंगी। लेकिन 1 गिलास दूध पूरे दिन का पोषण नहीं दे सकता है। कई लोगों को दूध पीना पसंद भी नहीं होता।
हड्डियों को मजबूत कैसे करें? कैल्शियम के लिए दूध के अलावा भी कई सारी चीजें खाई जा सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटे-छोटे दानों में दूध के 1 गिलास से 10 गुना ज्यादा ताकत होती है। इन्हें खाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए इन फायदों और खाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
हड्डियां बनेंगी फौलादी
खसखस में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होती है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से भी यह बीज बचाते हैं। USDA के मुताबिक 100 ग्राम पॉपी सीड्स में 1440 mg कैल्शियम होता है। एक दिन में इंसान को केवल 1000-1200mg की जरूरत होती है।
घोड़े जैसी ताकत पाने का उपाय
खसखस के बीजों में भरपूर प्रोटीन होता है। यह आपकी मसल्स को रिपेयर करने और बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप शारीरिक कमजोरी का सामना कर रहे हैं तो इन बीजों का सेवन करें। इनसे एनर्जी भी मिलती है।
पेट गैस का उपाय
पेट फूलना, पेट गैस, अपच जैसी समस्याओं के पीछे खराब डायजेशन होता है। खसखस बीज में प्रचुर फाइबर होता है। जो डायजेशन को मजबूत बनाता है। यह कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में भी मददगार होता है।
नींद न आने का इलाज
हेल्दी बॉडी के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। तनाव और थकान की वजह से कई बार नींद न आने की समस्या हो जाती है। इससे इंसोम्निया की बीमारी बन सकती है। खसखस में मौजूद मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन नींद में सुधार करने में मदद करता है। यह आपके दिमाग को शांत करने और बेहतर नींद पाने में मदद करते हैं।
दिल की बीमारी के लक्षणों में कमी
Heart Disease का खतरा काफी बढ़ गया है। खसखस में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स दिल को सेहतमंद रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करके लक्षणों में कमी लाते हैं।
स्किन और हेयर के लिए बढ़िया
खसखस के बीज खाने से स्किन और हेयर हेल्दी बनने लगते हैं। इनमें जान आने लगती है। खसखस के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स और दूसरे विटामिन-मिनरल होते हैं जो स्किन व हेयर की हेल्थ के लिए आवश्यक हैं।
खसखस बीज खाने का सही तरीका
खसखस के बीजों को कई तरीके से खाया जा सकता है। आप इसे खाली पेट कच्चा चबा सकते हैं। इसे रातभर पानी में भीगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। दूध में मिलाकर पॉपी सीड्स का सेवन कर सकते हैं और भूनकर हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->