Hair Care: प्याज में मौजूद प्याज केलिसिन और रायबोफ्लेविन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत उचित होता है I प्याज़ बालों को झड़ने से बचाने का एक प्राकृतिक स्त्रोत है एवं प्याज़ के नियमित एवं अधिक इस्तेमाल से आपके बालों में जान आएगी और वो और भी मज़बूत होंगे। तो आइये जानते है प्याज़ का उपयोग बालो के लिए-
प्याज़ का रस और शहद-
एक कटोरी में 2 चम्मच शहद लें और इसमें एक चौथाई कप प्याज का रस डालें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं एवं सिर पर मसाज करते हुए धीरे धीरे लगाएं।इससे बालो की झड़ने की समस्या मे कमी आएगी I
2 से 3 प्याज़ लें और उनके छिलके निकालकर उन्हें पीसकर उनका रस निकाल लें। अब रस को अलग करके उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच जैतून का तेल डालें। इन तीनों को अच्छे से मिलाएं और सिर को बचाते हुए इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। इसे 2 घंटे तक छोड़ दें और फिर सिर को एक हलके शैम्पू से धो लें I इससे बालो की लम्बाई बढ़ेगी I