गर्मियों में रोजाना खाएं चुकंदर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों के मौसम में बहुत से फल और सब्जियां आती हैं जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद मानी जाती हैं. चुकंदर एक ऐसी जड़ वाली सब्जी है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है.
गर्मियों में रोजाना खाएं चुकंदर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में बहुत से फल और सब्जियां आती हैं जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद मानी जाती हैं. चुकंदर एक ऐसी जड़ वाली सब्जी है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है. चुकंदर (Beetroot Recipes) से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. चुकंदर को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. ज्यादातर लोग चुकंदर को सलाद और जूस के रूप में पसंद करते हैं. लेकिन अगर आपके घर के बच्चों को चुकंदर खाने में अच्छी नहीं लगती तो आप उन्हें पराठे, हलवा आदि के रूप खिला सकते हैं. चुकंदर को आयरन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, जो एनीमिया की कमी को दूर करने में मददगार है. चुकंदर के सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. इतना ही नहीं ये वजन को भी कंट्रोल करने में मददगार है.