कार्डियक अरेस्ट से हुई एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत, जानें किन लक्षणों को इग्नोर करना पड़ेगा भारी

Update: 2024-02-20 19:00 GMT
एक्टर ऋतुराज सिंह की 59 साल की उम्र में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। ऐसे में यहां जानिए किन लक्षणों को इग्नोर न करें। कार्डियक अरेस्ट से हुई एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत, जानें किन लक्षणों को इग्नोर करना पड़ेगा भारी
टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन 59 साल की उम्र में हो गया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट रही। इसके अलावा उन्हें पैंक्रियाज से जुड़ी दिक्कत भी थी। एक्टर बीते कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। एक्टर ऋतुराज की मौत से पहले कई दिग्गजों के मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट रही। ये एक गंभीर समस्या है। हालांकि, अगर खुद के शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान दिया जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में जानिए कि शरीर के किन लक्षणों को इग्नोर करना भारी पड़ेगा।
1) दिल का दौरा पड़ने का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या बेचैनी है। ये दर्द या बेचैनी लगातार या रुक-रुक कर हो सकती है। वहीं कुछ लोगों को चलने या ऊपर चढ़ने के दौरान असुविधा या दर्द बढ़ सकता है। 2) सांस लेने में में तकलीफ महसूस होने की समस्या को इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह लक्षण सीने में दर्द के बिना भी हो सकता है और आराम करने या फिजिकल एक्टिविटी के दौरान भी हो सकता है। चलने या सोते समय सांस लेने में दिक्कत होना एक बहुत ही जरूरी लक्षण है।
3) दिल का दौरा पड़ने वाले कुछ व्यक्तियों को मिचली आ सकती है, या अपच जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। ये लक्षण महिलाओं में ज्यादा होते हैं। 4) बहुत ज्यादा पसीना आना भी दिल संबंधी बीमारी का लक्षण हो सकता है। यह लक्षण पुरुषों में ज्यादा देखा जाता है। 5) बहुत जल्दी थक जाना या कमजोर महसूस करना दिल संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है।
6) चक्कर आना, बेहोश होना, या लगभग मर जाने की अनुभूति होना, दिल में ब्लड फ्लो में कमी का रिजल्ट हो सकता है। इन लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 7) चिंता, डर महसूस होना कभी-कभी दिल के दौरे से पहले का लक्षण हो सकता है।
Tags:    

Similar News