- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: थायराइड...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: थायराइड के मरीजों को करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
28 May 2025 9:56 AM IST

x
Yoga Tips: थायराइड एक ग्रंथि है जो गर्दन में स्थित होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। थायराइड की समस्या होने से वजन बढ़ना, थकान और अन्य लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में योग एक प्राकृतिक उपाय है, जिससे थायराइड को नियंत्रित किया जा सकता है। यहां कुछ प्रभावशाली योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो थायराइड मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं।
सर्वांगासन :
सर्वांगासन थायरॉयड ग्रंथि को सक्रिय करता है और हार्मोन संतुलन में मदद करता है। इसके अभ्यास से हाई ब्लड प्रेशर या गर्दन की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
हलासन:
यह आसन थायरॉयड ग्रंथि पर सीधा प्रभाव डालता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बेहतर होती है। हलासन का अभ्यास धीरे-धीरे करना चाहिए। जिन लोगों की रीढ़ की हड्डी कमजोर हो, उन्हें इसके अभ्यास से बचना चाहिए।
भ्रामरी प्राणायाम :
भ्रामरी प्राणायाम का नियमित अभ्यास तनाव कम करता है, जिससे हार्मोन असंतुलन में सुधार होता है। इसके अभ्यास के लिए आंखें बंद करके गहरी सांस लें और भौंरे की तरह आवाज निकालें।
इस प्राणायाम के अभ्यास से गले की नसों को सक्रिय करता है, थायराइड ग्रंथि पर सकारात्मक असर डालता है। ध्यान रखें उज्जनी प्राणायाम शुरू करने से पहले प्रशिक्षित योग गुरु की सलाह लें।
Next Story





