- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: पैंट या...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: पैंट या जींस में दिखती हैं मोटी जांघें, चर्बी घटाने के लिए करें ये योगासन
Sarita
20 Jan 2025 12:56 PM IST

x
Yoga Tips: योग से मोटापा या शरीर के विभिन्न भागों में बढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है। हालांकि अगर शरीर का कोई हिस्सा पतला या सामान्य हो और कोई एक हिस्सा मोटा हो तो कौन से योग का अभ्यास किया जाना चाहिए। यहां कूल्हों और जांघों को टोन्ड करने वाले योगासनों के बारे में बताया गया है। शरीर के निचले हिस्से के मोटापे को कम करने के लिए यहां बताएं योगासनों का अभ्यास करें।
उत्कटासन को चेयर पोज कहते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों के बीच थोड़ी जगह बनाकर खड़े हो जाएं और हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए हथेलियों को नमस्ते मुद्रा में मिलाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए घुटनों को मोड़ते हुए पेल्विक नीचे करें। अब टखने और घुटनों को सीधा रखते हुए नमस्कार मुद्रा में आ जाएं और रीढ़ सीधी रखें।
मोटी जांघों को पतला करने के लिए एकपादासन का अभ्यास कर सकते हैं। एकपादासन के अभ्यास के लिए पैरों के बीच दूरी बनाते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए हथेलियों को प्रणाम मुद्रा में मिलाएं। पीठ को सीधा रखते हुए सांस छोड़ें और शरीर को फर्श के समानांतर होने तक मोड़ें। इस दौरान बाजुओं को कानों के पास रखते हुए धीरे-धीरे पीठ ऊपर उठाएं। फिर दाएं पैर, पेल्विक, ऊपरी शरीर और हाथ को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठाएं। फर्श पर नजर केंद्रित करते हुए बैलेंस बनाएं।
वृक्षासन
इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दाएं पैर को फर्श से उठाएं और बाएं पैर पर शरीर का वजन रखते हुए संतुलन बनाएं। अब दाएं पैर को भीतरी जांघ पर रखते हुए हथेलियों से सहारा दें। प्रणाम मुद्रा में आते हुए आसमान में हाथों को ले जाएं। कुछ देर इसी योग को दोहराएं।
TagsYogaपैंटजींसमोटीजांघेंचर्बीघटानेयोगासनYogapantsjeansthickthighsfatto reduceyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





