- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: चिलचिलाती...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये योगासन, शरीर को ठंडा रखने में हैं कारगर
Sarita
17 April 2025 12:34 PM IST

x
Yoga Tips: इस मौसम में प्राकृतिक तरीके से शरीर को ठंडा रखने के लिए योग को अपना सकते हैं। योग न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि शरीर को संतुलित और ठंडा रखने में भी मदद करता है। कुछ योगासन हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में अगर आप रोजाना 15-20 मिनट करते हैं तो न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि मानसिक शांति भी बनी रहती है। ये शरीर को ऊर्जावान भी बनाने में असरदार है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रभावशाली योगासन जो गर्मी में राहत देने का काम करते हैं।
शीतली प्राणायाम
प्राणायाम के अभ्यास के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। शीतली प्राणायाम सांस से जुड़ी क्रिया है जो शरीर के तापमान को संतुलित करने में बहुत मददगार होती है। शीतली प्राणायाम के अभ्यास से शरीर को ठंडक महसूस होती है, तनाव और क्रोध कम होता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके अभ्यास के लिए जीभ को बाहर निकालें। इसी अवस्था में सांस अंदर लें। फिर नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
शीतकारी प्राणायाम
यह प्राणायाम भी सांस क्रिया है जो गर्मियों में बहुत लाभकारी मानी जाती है। इसके अभ्यास से शरीर में ठंडक बनी रहती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और गुस्सा व बेचैनी कम करने में सहायक है। इसके अभ्यास के लिए दांतों को हल्का खोलें, जीभ को ऊपर रखें। इस दौरान दांतों के बीच से सांस लें। नाक से धीरे-धीरे बाहर छोड़ें।
बालासन आरामदायक मुद्रा है जो गर्मी से थके शरीर को शांति देने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका अभ्यास थकावट और स्ट्रेस दूर करता है। शरीर और दिमाग दोनों को ठंडा रखता है। इसके अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर सिर को जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे की ओर फैलाएं।
TagsYogaगर्मीराहतयोगासनशरीरठंडा Yogaheatreliefyogasanasbodycoolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





