- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: पेट की...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: पेट की चर्बी आसानी से कम करने के लिए कारगर हैं ये योगासन
Sarita
30 April 2025 11:42 AM IST

x
Yoga Tips: नियमित योगाभ्यास से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है, बल्कि शरीर लचीला और मन शांत रहता है। पाचन दुरुस्त रहता है, रक्त संचार बेहतर बनता है और त्वचा में भी निखार आता है। हालांकि आसानी से पेट की चर्बी घटानी हो या वजन कम करना हो तो कुछ योगासनों का अभ्यास नियमित करना चाहिए। निरंतरता और संयम से जरूर परिणाम मिलेगा। यहां आसान और रोजाना करने लायक कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो पेट की चर्बी कम करने में बेहद असरदार हैं।
भुजंगासन
पेट के बल लेट जाकर हथेलियां कंधे के नीचे रखें। सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाएं और नाभि तक शरीर जमीन पर रहे। 15-30 सेकंड तक इस स्थिति में रुके और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
पवनमुक्तासन
पीठ के बल लेटकर पैरों के दोनों घुटनों को मोड़कर पेट पर लाएं। फिर हाथों से घुटनों को पकड़ें और ठुड्डी को घुटनों से लगाएं। 20-30 सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
नौकासन
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर सांस लेते हुए सिर, हाथ और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर की नाव जैसी आकृति बना ले। 15-20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट कर दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़े। श्वास लेते हुए सिर, छाती और जांघों को ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में कुछ देर रखने के बाद धीरे धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
TagsYogaपेटचर्बीकमयोगासनYogabellyfatreduceyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





