- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: पैरों में...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: पैरों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास, मिलेगी राहत
Sarita
11 March 2025 11:58 AM IST

x
Yoga Tips: अगर आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास करेंगे, तो पैरों की सूजन और दर्द में राहत मिलेगी। साथ ही, हेल्दी डाइट और उचित जीवनशैली अपनाने से समस्या दोबारा होने की संभावना भी कम हो जाएगी। आइए जानते हैं अगर आपको भी पैरों में दर्द या सूजन रहती है तो कौन से योग का अभ्यास फायदेमंद साबित होगा।
ताड़ासन
इस आसन के अभ्यास से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
रक्त संचार में सुधार होता है और सूजन कम हो सकती है।
कैसे करें अभ्यास
ताड़ासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ सिर के ऊपर ले जाएं।
एड़ियों को उठाएं और पूरे शरीर को खींचें।
10-15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें, फिर धीरे-धीरे पुरानी अवस्था में वापस आएं।
उत्तानासन के अभ्यास से पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जो दर्द कम करता है।
शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने में उत्तानासन फायदेमंद है।
कैसे करें अभ्यास
पैरों को जोड़कर खड़े हों।
सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे झुकें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें।
20-30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।
यह आसन पैरों में लचीलापन बढ़ाता है और दर्द से राहत देता है।
रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
कैसे करें अधोमुख श्वानासन का अभ्यास
पैरों और हाथों के बल झुकें और शरीर को त्रिकोण के आकार में रखें।
एड़ियों को जमीन से सटाने की कोशिश करें और गर्दन को ढीला छोड़ दें।
20-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।।
TagsYogaपैरोंदर्दसूजनकमयोगासनों Yogafeetpainswellingreduceyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





