लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: गर्मियों में अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन योगासनों का अभ्यास करें

Sarita
20 May 2025 11:30 AM IST
Yoga Tips: गर्मियों में अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन योगासनों का अभ्यास करें
x
Yoga Tips: यहां कुछ प्रभावशाली योगासन दिए गए हैं, जो शरीर को भीतर से साफ करने में मदद करते हैं। योगासन न केवल आपके शरीर को शुद्ध करेंगे, बल्कि मानसिक शांति भी देंगे। अगर आप इन आसनों को नियमित दिनचर्या में शामिल करेंगे, तो आपका शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान और रोग मुक्त रहेगा।
पश्चिमोत्तानासन
यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। पश्चिमोत्तानासन के नियमित अभ्यास से आंतों से टॉक्सिन्स निकलते हैं।
आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर दोनों पैर सामने फैलाएं। श्वास छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ें। सिर को घुटनों से लगाने की कोशिश करें।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन:
यह ट्विस्टिंग पोज लीवर और किडनी की सफाई में मदद करता है। साथ ही पाचन अंगों को सक्रिय करता है
इस आसन के अभ्यास के लिए एक पैर मोड़ें और दूसरे पैर को उसके ऊपर से क्रॉस करें। शरीर को क्रॉस किए गए पैर की दिशा में मोड़ें। दूसरी ओर भी दोहराएं।
यह एक शक्तिशाली श्वास तकनीक है जो फेफड़ों और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है।
कपालभाति करने के लिए आराम से बैठें और पीठ सीधी रखें। नाक से जोर-जोर से सांस बाहर निकालें, पेट को अंदर की ओर खींचें। 30-50 बार दोहराएं।
Next Story