लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: सिर्फ 10 मिनट करें इन योगासनों का अभ्यास, खुल जाएंगी ब्लॉक नसें

Sarita
14 Feb 2025 9:47 AM IST
Yoga Tips: सिर्फ 10 मिनट करें इन योगासनों का अभ्यास, खुल जाएंगी ब्लॉक नसें
x
Yoga Tips: योगासन और व्यायाम नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है। योग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नसों की ब्लॉकेज दूर होती है। तनाव और दबाव को कम करने के साथ की कई प्राणायाम तंत्रिकाओं को शांत कर सकते हैं। यहां नसों की समस्याओं को ठीक करने और मांसपेशियों के मजबूती के लिए कुछ लाभकारी योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
ताड़ासन-
नसों की ब्लाॅकेज खोलने के लिए ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन के अभ्यास से शरीर में खिंचाव उत्पन्न होता है जो बंद नसों को खोलने का काम करता है।
शीर्षासन-
इसे हेड स्टैंड भी कहते हैं। इस योगासन को सिर के बल किया जाता है, जिससे सिर से पैर तक का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है। रोजाना शीर्षासन के अभ्यास से नसों की ब्लाॅकेज खोलने में मदद मिलती है।
रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करने से नसों और मांसपेशियों में खिचांव आता है। रोजाना दस मिनट भुजंगासन का अभ्यास करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दबी हुई नसें खुलती है और सूजन व दर्द से राहत मिलती है।
Next Story