- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: बाहर निकले...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: बाहर निकले पेट से हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
12 Feb 2026 10:18 AM IST

x
Yoga Tips: अधिकतर लोग ऐसे उपाय तलाशते हैं, जिसमें कम मेहनत के जल्दी बैली फैट को कम किया जा सके, लेकिन ऐसे उपाय सेहत पर भी असर डाल सकते हैं। योगासन पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ योगासनों के अभ्यास से लटके हुए पेट को घटा कर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने के लिए कारगर योगासन।
प्लैंक पोज:
इस आसन को फलकासन कहते हैं। प्लैंक पोज के अभ्यास से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। प्लैंक योगासन के अभ्यास करने कैलोरी बर्न होती है और कोर स्ट्रेंथ, शरीर में लचीलापन व मेटाबाॅलिज्म में सुधार होता है।
प्लैंक योगासन करने का तरीका:
इस आसन के अभ्यास के लिए उत्तानासन की स्थिति में आते हुए दाएं और बाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं। हथेलियों पर शरीर को उठाते हुए पंजों पर पूरा भार दें। शरीर को सीधा रखते हुए करीब 40 से 60 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। बाद में घुटनों को मोड़ते हुए जमीन पर रख दें और कुछ देर आराम करें।
भुजंगासन:
पेट की चर्बी कम करने या वजन घटाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे पेट के आसपास की चर्बी आसानी से कम होती है। सर्वाइकल की शिकायत व रीढ़ की हड्डी की समस्या में सुधार होता है।
पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए गहरी सांस लें और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। करीब 10 से 20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहते हुए बाद में सामान्य पोजीशन में आ जाएं।
TagsYogaयोगासनोंअभ्यासYogaYoga PosesExercises जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





