लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: अगर आपको भी लगती है बहुत नींद तो करें ये योगासन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

Sarita
26 March 2025 6:54 AM IST
Yoga Tips: अगर आपको भी लगती है बहुत नींद तो करें ये योगासन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान
x
Yoga Tips: हालांकि योग के माध्यम से आलस, थकान और अधिक नींद आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। योग दिनभर ऊर्जावान रहने में भी आपकी मदद करता है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो नींद और आलस को कम करके ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगाभ्यास है जो पूरे शरीर को सक्रिय करता है। इसमें 12 आसनों का संयोजन होता है जो मांसपेशियों को मजबूती और लचीलापन प्रदान करते हैं। इसे सुबह के समय करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और आलस्य दूर होता है।
भुजंगासन
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। यह आसन थकावट को कम करता है और शरीर में स्फूर्ति लाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे ऊपर की ओर उठें।
ताड़ासन शरीर को संतुलन और शक्ति प्रदान करता है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे दिमाग को ताजगी महसूस होती है। यह आसन आलस और सुस्ती को दूर करने में मददगार है।
धनुरासन
धनुरासन पेट और पीठ की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। यह शरीर से तनाव और थकावट को कम करता है। इसे करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और दिनभर ताजगी महसूस होती है।
Next Story