- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: एक योगासन और...
लाइफ स्टाइल
Yoga: एक योगासन और आपकी सेहत हो जाएगी मजबूत, मिलेंगे फायदे
Sarita
26 Oct 2025 10:48 AM IST

x
Yoga: अगर आप अपने डेली रूटीन में योगा करना शुरू करते हैं तो आपकी सेहत पर एक-दो नहीं बल्कि ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ते हैं। सेहत से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग योगासन किए जाते हैं। क्या आप आनंद बालासन के बारे में जानते हैं? आइए इस आसन को करने से मिलने वाले कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।
एनर्जेटिक फील करेंगे:
आनंद बालासन को रेगुलरली करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करने लगेंगे। इस आसन को करने से थाई और हिप्स में मौजूद स्टिफनेस कम होती है और इनमें एक्टिवनेस आती है। इस आसन की वजह से आपकी थाई और हिप्स में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आनंद बालासन आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इस आसन को करने के बाद हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होता है जो आपके स्ट्रेस को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है।
पीठ और जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत:
अगर आपकी सिटिंग जॉब है तो आपको भी पीठ में दर्द रहता होगा। आनंद बालासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाकर आपको पीठ के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, आनंद बालासन पीठ के निचले हिस्से और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस योगासन की मदद से आप अपने पॉश्चर को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं।
गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद:
आनंद बालासन आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो इस आसन को करना शुरू कर दीजिए। आनंद बालासन कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। महज एक हफ्ते तक हर रोज आनंद बालासन की प्रैक्टिस कीजिए और इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाइए।
TagsYogaयोगासनसेहतमजबूतफायदेYogayoga asanashealthstrengthbenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





