लाइफ स्टाइल

Yoga: काम के तनाव के कारण मन की एकाग्रता कम हो रही है तो नियमित करें बालासन

Sarita
8 Jun 2025 12:53 PM IST
Yoga: काम के तनाव के कारण मन की एकाग्रता कम हो रही है तो नियमित करें बालासन
x
Yoga: दिन भर काम के तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से बहुत से लोगों को लगता है कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। दरअसल एकाग्रता की कमी की वजह से अक्सर दिमाग की सोचने और समझने की क्षमता पर असर पड़ता है। लेकिन इन परिस्थितियों में रोजाना योग करना फायदेमंद हो सकता है। नियम से बालासन करने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है और तनाव और स्ट्रेस कम होता है।
बालासन करने की विधि:
इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है , जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।
बालासन के लाभ :
बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
बालासन के नियमित अभ्यास से अच्छी नींद आने लगती है।
बालासन के दौरान सावधानियां:
अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप वह आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भवास्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
Next Story